लाइव न्यूज़ :

सीईएआई का प्रधानमंत्री से निविदा प्रक्रिया में कम लागत की चयन प्रक्रिया पर पुनर्विचार का आग्रह

By भाषा | Updated: March 9, 2021 22:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च कंसल्टिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीईएआई) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निर्माण गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये कम लागत वाले चयन के परंपरागत तरीके को समाप्त करने का आग्रह किया है।

कम लागत वाली चयन प्रणाली यानी एल1 के तहत काम का आवंटन न्यूनतम वित्तीय पेशकश करने वाले को किया जाता है। कुछ खरीदने या काम का ठेका देने की यह व्यवस्था लंबे समय से चल रही है।

सीईएआई ने एक बयान में कहा, ‘‘संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में वर्षों से चली आ रही कम लागत वाली चयन प्रणाली पर आधारित मौजूदा निविदा प्रणाली पर गौर करने का आग्रह किया है। इस व्यवस्था को परामर्श कार्यों के साथ-साथ निमार्ण कार्यों और वस्तुओं की खरीद के लिये बदले जाने की जरूरत है।’’

सीईएआई भारतीय इंजीनियरिंग परामर्श से जुड़े पेशेवरों का प्रतिनिधित्व करता है। इसके सदस्यों की संख्या करीब 300 है।

संगठन ने कहा कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अत्याधुनिक सैन्य हार्डवेयर जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिये गुणवत्ता आधारित चयन व्यवस्था होनी चाहिए न कि कम लागत वाली प्रणाली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?