लाइव न्यूज़ :

कार्लाइल सौदा: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के शेयरधारकों की बैठक

By भाषा | Updated: June 23, 2021 00:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने अमेरिका की कार्लाइल समूह की अगुवाई वाली कंपनी द्वारा 4,000 करोड़ रुपये की पूंजी डालने के प्रस्ताव पर शेयरधारकों से मंजूरी के लिये मंगलवार को बहुप्रतीक्षित आसाधारण आम बैठक (ईजीएम) आयोजित की।

हालांकि ईजीएम के निर्णय की अभी प्रतीक्षा है। जबकि ऐसी सूचना है कि बैठक दिन में ही संपन्न हो गयी।

इस बारे में संपर्क किये जाने पर कंपनी ने कहा कि वह बैठक के परिणाम के बारे में शेयर बाजार के जरिये जानकारी देगी।

उल्लेखनीय है कि प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने सोमवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आदेश को रद्द करते हुए पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस को मंगलवार को शेयरधारकों की बैठक की अनुमति दे दी थी। इस बैठक में निजी इक्विटी कंपनी कार्लाइल के आवास वित्त कंपनी में 4,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव के साथ अन्य के निवेश प्रस्तावों पर भी विचार होना था।

इससे पहले पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने शेयर बाजारों को सूचित किया था कि उसने सेबी के 18 जून के आदेश को चुनौती दी है। नियामक ने अपने आदेश में कंपनी को कार्लाइल समूह के साथ प्रस्तावित 4,000 करोड़ रुपये के सौदे को लेकर शेयरधारकों के मतदान पर आगे बढ़ने से रोक दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?