लाइव न्यूज़ :

कैपजेमिनी भारत में कोविड संकट से निपटने के लिए चिकित्सा सुविधा में 50 करोड़ रुपये निवेश करेगी

By भाषा | Updated: May 3, 2021 13:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई आईटी कंपनी कैपजेमिनी ने सोमवार को कहा कि वह भारत में कोविड-19 संकट का मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य अवसंरचना में 50 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

इसके अलावा कैपजेमिनी भारत में महामारी के खिलाफ सहायता के लिए यूनिसेफ को पांच करोड़ रुपये दान दे रही है, जिससे तीन ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना की जाएगी और आरटी-पीसीआर परीक्षण मशीनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 50 करोड़ रुपये के फंड का इस्तेमाल कोविड देखभाल के लिए आईसीयू सुविधाओं, ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों, अन्य दीर्घकालिक चिकित्सा बुनियादी ढांचे के निर्माण और राहत कार्यों के लिए किया जाएगा।

इसके तहत कैपजेमिनी अपनी उपस्थिति वाले राज्यों में राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ चर्चा कर रही है।

बयान में कहा गया है कि यह योगदान भारत में कैपजेमिनी की सीएसआर निधि के अतिरिक्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार