लाइव न्यूज़ :

केनरा बैंक का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक बढ़कर 1666 करोड़ रुपये पार

By भाषा | Updated: May 6, 2022 15:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने मार्च, 2022 में समाप्त हुई तिमाही में दोगुना से अधिक का शुद्ध लाभ कमाया। बैंक ने शुक्रवार को कहा कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,666.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बैंक ने इससे पहले के वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,010.87 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

केनरा बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में कहा कि 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 22,323.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो 2020-21 की समान अवधि में 21,040.63 करोड़ रुपये थी। परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) या फंसे कर्ज मार्च, 2022 के अंत में घटकर सकल अग्रिम का 7.51 प्रतिशत रह गए, जबकि मार्च 2021 के अंत में यह 8.93 प्रतिशत रहा था।

मूल्य के लिहाज से सकल एनपीए 60,287.84 करोड़ रुपये से घटकर 55,651.58 करोड़ रुपये रह गया। समीक्षाधीन तिमाही में शुद्ध एनपीए भी घटकर 2.65 प्रतिशत या 18,668.02 करोड़ रुपये रह गया जो 3.82 प्रतिशत यानी 24,442.07 करोड़ रुपये था। बैंक का बीते पूरे वित्त वर्ष के लिए एकल शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक 5,678.42 करोड़ रुपये रहा जबकि इससे पहले के वित्त वर्ष में यह 2,557.58 करोड़ रुपये था।

बैंक की कुल आय 84,204.78 करोड़ रुपये से बढ़कर 85,907.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। बैंक के निदेशक मंडल ने बीते वित्त वर्ष के लिए प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 6.50 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है।

टॅग्स :Canara Bank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआरबीआई मौद्रिक नीतिः आपने किस बैंक से लिया होम या कार लोन?, इन बैंकों ने घटाई ब्याज दर, देखें लिस्ट

कारोबारCanara Bank 2024: 3905 करोड़ रुपये लाभ, केनरा बैंक से होम और कार लोन लिया है क्या?, 12 अगस्त से लगेंगे झटके, एमसीएलआर 9 प्रतिशत, जानें जेब पर कैसे होगा असर

कारोबारCanara-Axis Bank Net Profit: केनरा बैंक को 3905 और एक्सिस बैंक को 6035 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, जून तिमाही में अदाणी ग्रीन एनर्जी-नेस्ले इंडिया की बल्ले-बल्ले

भारतअर्श से फर्श तक पहुंचने की कहानी

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने दिया झटका, कर्ज पर ब्याज दरें बढ़ाईं, ईएमआई में बढ़ोतरी, नई दरें 12 अगस्त से प्रभावी, जानें कितना होगा असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?