लाइव न्यूज़ :

भारत सरकार के खिलाफ पंचाट के फैसले पर अमल को अमेरिका में मुकदमा करने की तैयारी में केयर्न

By भाषा | Updated: March 28, 2021 16:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च ब्रिटेन की कंपनी केयर्न एनर्जी पीएलसी भारत सरकार के खिलाफ पंचनिर्णय पर अमल कराने के लिये अमेरिका में मुकदमा शुरू करने की तैयारी में है।

कंपनी इससे पहले ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, सिंगापुर, नीदरलैंड और तीन अन्य देशों में अदालत की शरण में जा चुकी है।

भारत सरकार की 10,427 करोड़ रुपये की कर मांग के खिलाफ केयर्न पंचाट के पास गयी थी। पंचाट ने कंपनी के हक में फैसला सुनाते हुए भारत सरकार की कर मांग को खारिज कर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि पंचाट ने बेचे गये शेयर और जब्त लाभांश व कर रिफंड के एवज में भारत सरकार को 1.2 अरब डॉलर लॉटाने को भी कहा है।

केयर्न इसी 1.2 अरब डॉलर की वसूली के लिये तेल एवं गैस, नौवहन, विमानन तथा बैंकिंग क्षेत्र में भारत सरकार की कंपनियों को जब्त कराना चाहती है।

केयर्न के पक्ष से पैरवी करने वाली कंपनी क्विन इमैनुएल उर्कुहार्ट एंड सुलिवान के स्वायत्त मुकदमा विभाग के प्रमुख डेनिस रैनिज्की ने कहा, चूंकि भारत सरकार अभी तक पंचाट के फैसले के अनुसार भुगतान करने से मुकर रही है, ऐसे में कंपनी भारत सरकार की कंपनियों को जब्त करा वसूली करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर केयर्न आने वाले सप्ताहों में मुकदमा दायर कर सकती है।

उन्होंने कहा कि केयर्न ने इसके लिये भारत सरकार की संबंधित संपत्तियों (कंपनियों) की पहचान कर ली है। हालांकि, उन्होंने पहचान की गयी कंपनियों के नाम नहीं बताये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट