लाइव न्यूज़ :

BYJU'S COURSE: बायजू पाठ्यक्रम सदस्यता शुल्क में कटौती, 12000 रुपये पर उपलब्ध, जानें क्लासेस और ट्यूशन फीस क्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2024 17:19 IST

BYJU'S COURSE: कंपनी के मूल्यांकन में भारी गिरावट आने से पैदा हुए वित्तीय संकट से उबरने की कोशिश में लगे रवींद्रन ने पाठ्यक्रमों की बिक्री करने वाली टीम का प्रोत्साहन बढ़ाने के साथ उनका सारा बकाया चुकाने का भी वादा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देऔसत बिक्री वेतन 40,000 रुपये प्रति माह है। आप अपने वेतन के साथ बकाया वेतन भी निकाल सकते हैं। सहयोगियों को बिक्री के अगले दिन ही पूरी प्रोत्साहन राशि सीधे उनके खातों में मिलेगी।

BYJU'S COURSE: शिक्षा प्रौद्योगिकी मंच बायजू का संचालन करने वाली कंपनी थिंक एंड लर्न ने पाठ्यक्रम सदस्यता शुल्क में 30-40 प्रतिशत की कटौती करने के साथ बिक्री प्रोत्साहन को 50-100 प्रतिशत बढ़ा दिया है। बायजू के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी बायजू रवींद्रन ने 1,500 बिक्री सहयोगियों और प्रबंधकों के साथ एक बैठक में कारोबार विस्तार और लचीलेपन के लिए अपनी बिक्री रणनीति में बदलाव की घोषणा की है। घटनाक्रम से परिचित सूत्रों ने कहा, ‘‘बायजू लर्निंग ऐप की वार्षिक सदस्यता अब 12,000 रुपये (करों सहित) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जबकि बायजू क्लासेस और बायजू ट्यूशन सेंटर (बीटीसी) की पूरी कीमत समूचे साल के लिए क्रमशः 24,000 रुपये और 36,000 रुपये है।’’

उन्होंने कहा कि इस तरह पाठ्यक्रम शुल्कों में लगभग 30-40 प्रतिशत की कटौती की गई है। कंपनी के मूल्यांकन में भारी गिरावट आने से पैदा हुए वित्तीय संकट से उबरने की कोशिश में लगे रवींद्रन ने पाठ्यक्रमों की बिक्री करने वाली टीम का प्रोत्साहन बढ़ाने के साथ उनका सारा बकाया चुकाने का भी वादा किया है।

बायजू ने कहा, ‘‘औसत बिक्री वेतन 40,000 रुपये प्रति माह है। आप कुछ पाठ्यक्रमों की बिक्री करें और आप अपने वेतन के साथ बकाया वेतन भी निकाल सकते हैं। इस मॉडल से अपने सालाना वेतन पैकेज की कई गुना राशि कमा सकते हैं।’’ उन्होंने घोषणा की कि बायजू के बिक्री सहयोगियों को बिक्री के अगले दिन ही पूरी प्रोत्साहन राशि सीधे उनके खातों में मिलेगी।

प्रबंधकों को कंपनी से इसका 20 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा। बायजू ने प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि वे बिक्री टीम को समर्थन और सक्षम बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘कोच’ के रूप में कार्य करें। बायजू ने कर्मचारियों से कहा है कि वे किसी भी तरह के दुर्व्यवहार, जबरन बिक्री या प्रबंधकों के अशिष्ट व्यवहार की शिकायत सीधे उन्हें करें। इस घटनाक्रम के बारे में टिप्पणी के लिए बायजू को भेजे गए ईमेल का अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।

टॅग्स :शेयर बाजारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?