लाइव न्यूज़ :

Budget 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़कर 500000?, किसानों के लिए प्रधानमंत्री धनधान्य योजना का ऐलान, 1.7 करोड़ किसानों को फायदा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 1, 2025 11:25 IST

Budget 2025 LIVE: मखाना के उत्पादन, विपणन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (एनएएफईडी) अगले चार वर्षों में दलहन की खरीद करेंगे।ब्याज छूट योजना के तहत कर्ज तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया जाएगा।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया है।

Budget 2025 LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 8वां बजट पेश कर रही हैं। अगले पांच साल वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अद्वितीय अवसर पेश करेंगे। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 500000 रुपये कर दिया गया है। किसानों के लिए प्रधानमंत्री धनधान्य योजना का ऐलान किया गया है। ‘विकसित भारत’ के तहत हमारे लक्ष्य में गरीबी खत्म करना, 100 प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, किफायती व व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना शामिल है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया है। इस बजट का मकसद परिवर्तनकारी सुधारों को आगे बढ़ाना है। वित्त मंत्री ने ‘प्रधानमंत्री धन ध्यान कृषि योजना’ की घोषणा की, जिसके तहत कम पैदावार, आधुनिक फसल गहनता और औसत से कम ऋण मापदंडों वाले 100 जिले शामिल किए जाएंगे। इससे 1.7 करोड़ किसानों को फायदा होगा।

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि पिछले 10 साल में हमारे विकास और सुधारों ने दुनिया को आकर्षित किया है, आज हमारी अर्थव्यवस्था तीव्र आर्थिक वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था है। हम सब मिलकर अधिक समृद्धि के लिए अपनी क्षमता का पूर्ण इस्तेमाल करने करने की यात्रा पर आग बढ़े रहे हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 में वृद्धि को गति देने और समावेशी विकास प्रदान करने के प्रयासों को जारी रखा गया है। साल 2014 से नरेन्द्र मोदी सरकार के तहत लगातार 14वां बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा, “हम एक साथ मिलकर अधिक समृद्धि के लिए अपनी क्षमता को खोलने की यात्रा पर निकल पड़े हैं।”

उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सभी विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही है। अपना रिकॉर्ड लगातार आठवां बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, “हम अगले पांच साल को वृद्धि को बढ़ाने के लिए अद्वितीय अवसर के रूप में देखते हैं।”

टॅग्स :बजट 2025निर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदीबजट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?