लाइव न्यूज़ :

Budget 2024 Live: शुभ काम करने से पहले दही-चीनी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को खिलाई, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 23, 2024 10:39 IST

Budget 2024 Live Updates: संसद में वास्तविक प्रस्तुति से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025) के लिए बजट को मंजूरी दी।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में सीतारमण अपना सातवां बजट पेश करेंगी, जिससे लोगों में काफी उम्मीदें हैं।बजट में मोदी सरकार के पिछले 10 साल के कामकाज की झलक देखने को मिलेगी। बजट भाषण को ‘बही-खाता’ शैली की थैली में लिपटा एक डिजिटल टैबलेट रखा।

Budget 2024 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। स्थापित परंपरा के तहत वित्त मंत्री ने संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की। केन्द्रीय बजट पेश करने के लिए संसद के लिए रवाना होने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने सीतारमण को परंपरा के अनुसार कोई शुभ काम करने से पहले दही-चीनी खिलाया। इसके बाद बजट को मंजूरी देने के लिए केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। संसद में वास्तविक प्रस्तुति से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025) के लिए बजट को मंजूरी दी। लोकसभा में सीतारमण अपना सातवां बजट पेश करेंगी, जिससे लोगों में काफी उम्मीदें हैं।

बजट में मोदी सरकार के पिछले 10 साल के कामकाज की झलक देखने को मिलेगी, साथ ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की रूपरेखा भी पेश की जाएगी। सीतारमण ने 2019 में शुरू की गई परंपरा को जारी रखते हुए बजट भाषण को ‘बही-खाता’ शैली की थैली में लिपटा एक डिजिटल टैबलेट रखा।

टैबलेट को ब्रीफकेस के बजाय एक लाल कवर के अंदर रखा गया था जिस पर सुनहरे रंग का राष्ट्रीय प्रतीक बना था। वह चालू वित्त वर्ष 2024-25 के बजट को भी कागज रहित प्रारूप में पेश करेंगी। संसद में सोमवार को पेश आर्थिक समीक्षा के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था के 6.5 से सात प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

टॅग्स :बजट 2024Nirmal Sitharamanनरेंद्र मोदीद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?