लाइव न्यूज़ :

Budget 2024 Live Updates: मैजेंटा बॉर्डर वाली ‘क्रीम’ रंग रेशम की साड़ी, ‘बही-खाता’ शैली की थैली में लिपटा डिजिटल टैबलेट लेकर संसद पहुंचीं, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 23, 2024 10:12 IST

Budget 2024 Live Updates: निर्मला सीतारमण अपनी टीम के साथ नॉर्थ ब्लॉक में वित्त मंत्रालय के बाहर बजट टैबलेट के साथ दिखीं।

Open in App
ठळक मुद्देBudget 2024 Live Updates: डिजिटल टैबलेट लिए मंगलवार को संसद के लिए रवाना हुईं।Budget 2024 Live Updates: टैबलेट को ब्रीफकेस के बजाय एक लाल कवर के अंदर रखा गया था।Budget 2024 Live Updates: अधिकारियों की टीम के साथ पारंपरिक ‘ब्रीफकेस’ लिए तस्वीर खिंचवाई।

Budget 2024 Live Updates: संसद में सुबह 11 बजे बजट पेश किए जाने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने के लिए अपनी टीम के साथ संसद पहुंचीं। जम्मू-कश्मीर बजट की प्रतियां संसद में पहुंच गई हैं। केंद्रीय बजट प्रस्तुति के दिन सेंसेक्स हरे निशान में खुला। सेंसेक्स वर्तमान में 229.89 अंक की बढ़त के साथ 80,731.97 पर चल रहा है। सीतारमण अपनी टीम के साथ नॉर्थ ब्लॉक में वित्त मंत्रालय के बाहर बजट टैबलेट के साथ दिखीं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर पारंपरिक ‘बही-खाता’ शैली की थैली में लिपटा एक डिजिटल टैबलेट लिए मंगलवार को संसद के लिए रवाना हुईं। वह पिछले वर्षों की तरह चालू वित्त वर्ष 2024-25 के बजट को भी कागज रहित प्रारूप में पेश करेंगी। वित्त मंत्री ने मैजेंटा बॉर्डर वाली ‘क्रीम’ रंग की रेशम की साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने अपने कार्यालय के बाहर अधिकारियों की टीम के साथ पारंपरिक ‘ब्रीफकेस’ लिए तस्वीर खिंचवाई। टैबलेट को ब्रीफकेस के बजाय एक लाल कवर के अंदर रखा गया था।

जिस पर सुनहरे रंग का राष्ट्रीय प्रतीक बना था। वह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के बाद सीधे संसद पहुंचेंगी। देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री सीतारमण अपना लगातार सातवां बजट पेश करेंगी। यह एक रिकॉर्ड होगा।

टॅग्स :बजट 2024निर्मला सीतारमणद्रौपदी मुर्मूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम