Budget 2024: महिलाओं के लिए लखपति बनने का सुनहरा मौका, सरकार 'लखपति दीदी' योजना से 3 करोड़ महिलाओं तक पहुंचेगी

By आकाश चौरसिया | Published: February 1, 2024 01:14 PM2024-02-01T13:14:35+5:302024-02-01T13:27:21+5:30

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को पेश करते हुए कहा कि 'लक्ष्मीपति दीदी' के जरिए अब 3 करोड़ महिलाओं तक अपनी पहुंच बनाते हुए उन्हें धनवान बनाने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि इस कर व्यवस्था में 1 लाख सालाना कमाने वाले महिलाओं को लक्षित किया है।

Budget 2024 government will reach 3 crore women through Lakhpati Didi scheme | Budget 2024: महिलाओं के लिए लखपति बनने का सुनहरा मौका, सरकार 'लखपति दीदी' योजना से 3 करोड़ महिलाओं तक पहुंचेगी

फाइल फोटो

Highlightsवित्त मंत्री ने कहा कि 83 लाख स्वयं सहायता समूह से 9 करोड़ महिलाओं जीवन बदलाअभी इस योजना से ऐसा कर 1 करोड़ महिलाएं आत्मनिर्भर और लखपति बनींउन्होंने कहा कि ये सभी दूसरी महिलाओं के लिए मिसाल हैं

Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को पेश करते हुए कहा कि 'लक्ष्मीपति दीदी' के जरिए अब 3 करोड़ महिलाओं तक अपनी पहुंच बनाते हुए उन्हें धनवान बनाने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि इस कर व्यवस्था में 1 लाख सालाना कमाने वाले महिलाओं को लक्षित किया है और आगे भी इस योजना का विस्तार किया जाएगा। 

वित्त मंत्री ने कहा, 83 लाख एसएचजी स्वयं सहायता समूह में 9 करोड़ महिलाओं का जीवन इस योजना के तहत बदला है और वे सभी आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हुई हैं। अभी इस योजना से ऐसा कर 1 करोड़ महिलाएं आत्मनिर्भर और लखपति बनीं। उन्होंने कहा कि ये सभी दूसरी महिलाओं के लिए मिसाल हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को अंतरिम बजट में स्टार्टअप और पेंशन कोष को कुछ कर लाभ का प्रस्ताव किया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने देश में स्टार्टअप इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार अबतक 1.17 लाख स्टार्टअप को मान्यता दी गई है। स्टार्टअप इंडिया के लिए 16 जनवरी, 2016 को एक कार्ययोजना पेश की गई थी। 

इसके तहत सरकार कर और गैर-राजकोषीय प्रोत्साहन करती है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत तथा टिकाऊ विकास पथ पर रखा गया है। वित्त मंत्रालय ने अपनी नवीनतम मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अगले तीन सालों में मौजूदा 3,700 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 5,000 अरब डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। इसमें कहा गया कि भारत अगले छह से सात वर्षों में (2030 तक) 7,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा रख सकता है। 

Web Title: Budget 2024 government will reach 3 crore women through Lakhpati Didi scheme

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे