लाइव न्यूज़ :

विश्लेषकों ने कहा- आम बजट को लेकर उम्मीदों से ही तय होगी शेयर बाजार की चाल

By भाषा | Updated: January 19, 2020 11:59 IST

इस सप्ताह जिन कंपनियों के तिमाही परिणाम पर निवेशकों की नजरें रहेंगी, उनमें आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, जी, हैवेल्स, एचडीएफसी एएमसी आदि शामिल हैं।’’ इनके अलावा बाजार पर कच्चे तेल तथा रुपये की चाल और विदेशी निवेशकों के रुख का भी असर देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनियों के तिमाही नतीजों तथा आगामी आम बजट को लेकर उम्मीदों से ही इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल तय होगी। इस सप्ताह कोटक महिंद्रा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एक्सिस बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के तिमाही परिणाम आने हैं।

कंपनियों के तिमाही नतीजों तथा आगामी आम बजट को लेकर उम्मीदों से ही इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय व्यक्त की है। इस सप्ताह कोटक महिंद्रा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एक्सिस बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के तिमाही परिणाम आने हैं। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 345.65 अंक या 0.83 प्रतिशत के लाभ में रहा।विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने तथा अमेरिका और चीन के बीच पहले चरण के व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर शेयर बाजारों की हालिया तेजी की प्रमुख वजह हैं। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख (खुदरा) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘आने वाले समय में निवेशक सतर्क रहेंगे क्योंकि बाजार सर्वकालिक उच्च स्तर पर चल रहे हैं।तीसरी तिमाही के लिये कंपनियों के परिणाम आ रहे हैं, ऐसे में शेयर बाजार की चाल चुनिंदा कंपनियों के इर्द-गिर्द रह सकती है। इसके अलावा कृषि, ग्रामीण, उर्वरक, सार्वजनिक उपक्रम, बुनियादी संरचना और निर्माण आदि से संबंधित क्षेत्रों में बजट से लगी उम्मीदों का असर हो सकता है।इस सप्ताह जिन कंपनियों के तिमाही परिणाम पर निवेशकों की नजरें रहेंगी, उनमें आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, जी, हैवेल्स, एचडीएफसी एएमसी आदि शामिल हैं।’’ इनके अलावा बाजार पर कच्चे तेल तथा रुपये की चाल और विदेशी निवेशकों के रुख का भी असर देखा जा सकता है।जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर अनुमान है कि तीसरी तिमाही के परिणामों से वित्त वर्ष 2019-20 और 2020-21 की वृद्धि की गति को समर्थन मिलेगा। इसके अलावा बाजार को सरकार से बजट में ठोस उपायों की उम्मीद है।’’उन्होंने कहा कि टीसीएस ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद तिमाही परिणाम जारी किये। कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा तीसरी तिमाही में मामूली 0.2 प्रतिशत बढ़कर 8,118 करोड़ रुपये रहा। सोमवार को बाजार पर इसका असर देखने को मिल सकता है।रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद परिणाम जारी किये। कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा तीसरी तिमाही में 13.5 प्रतिशत बढ़कर 11,640 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोमवार को बाजार पर इसका भी असर दिख सकता है। 

टॅग्स :बजट २०२०-२१बिज़नेसशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित