लाइव न्यूज़ :

Budget 2018:जानिए क्या है नरेंद्र मोदी सरकार की नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 1, 2018 14:15 IST

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साल 2016 के बज़ट में इस योजना को शुरू करने की बात कही थी लेकिन इस पर अमल नहीं हो सका। एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार ने इस योजना को शुरू करने की बात कही है।

Open in App

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को आम बजट पेश करते हुए "नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम" की घोषणा की है। इस स्कीम का उद्देश्य देश के 10 करोड़ गरीब और कमजोर परिवारों व 50 करोड़ लाभार्थियों को शामिल करने का इरादा है। इस योजना के अंतर्गत 10 करोड़ परिवारों को उपचार के लिए हर साल प्रति परिवार 5 लाख रुपये का बीमा दिया जाएगा। इस कार्यक्रम को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के रूप में पेश किया जा रहा है। 

दिलचस्प बात यह है कि जेटली ने अपने 2016 के बजट भाषण में भी इस योजना की घोषणा की थी और बाद में उसी साल स्वतंत्रता दिवस के भाषण में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस योजना का जिक्र किया था। 

बज़ट 2018 में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी बड़ी घोषणाएं

- हेल्थ वेलनेस सेंटर के लिए  1200 करोड़ रुपये का फंड - 10 करोड़ गरीब परिवारों के लिए हेल्थ बीमा। - 50 करोड़ लोगों को हेल्थ बीमा। - देश की 40 फीसदी आबादी को हेल्थ बीमा देगी सरकार। - आयुष्मान योजना के तहत देश में  24 मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। - टीबी से पीड़ित हर मरीज को हर महीने 500 रुपये देगी सरकार।  - एक साल में एक मरीज का पांच लाख रुपये तक का मेडिकल खर्च। - पांच लाख हेल्थ सेंटर खोले जाएंगे। - पीएम जीवन बीमा योजना से 5.22 करोड़ परिवारों की मदद हुई। - दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना लागू करने की तैयारी। - 5 संसदीय क्षेत्रों पर एक मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना। - 50 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का सालाना मेडिक्लेम। - लोगों को मुफ्त दवाईयां देने की योजना। 

 

टॅग्स :बजट 2018नरेंद्र मोदीअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?