लाइव न्यूज़ :

बीएसएनएल, एमटीएनएल का परिचालन वित्त वर्ष 2020-21 की पहली छमाही में सकारात्मक हुआ: दूरसंचार विभाग

By भाषा | Updated: January 11, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी दूरसंचार विभाग ने सोमवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल ने वित्त वर्ष 2020-21 की पहली छमाही में सकारात्मक कारोबार दिखाया है।

दूरसंचार विभाग ने यह भी कहा कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को दिल्ली और मुंबई सहित पूरे भारत में 4जी सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और वित्त वर्ष 2020-21 में इसके लिए धन का प्रावधान किया गया है।

विभाग ने 2020 की वार्षिक समीक्षा में कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की दोनों कंपनियों के कुल 92,956 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) का विकल्प चुना और वे 31 जनवरी 2020 को सेवानिवृत्त हो गए।

समीक्षा में कहा गया, ‘‘बीएसएनएल और एमटीएनएल (महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड) के वेतन व्यय में क्रमश: लगभग 50 प्रतिशत (लगभग 600 करोड़ रुपये प्रति माह) और 75 प्रतिशत (लगभग 140 करोड़ रुपये प्रति माह) की कमी हुई है। बीएसएनएल और एमटीएनएल का एबिटडा (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और रिण परिशोधन से पूर्व आय) 2020-21 की पहली छमाही में सकारात्मक हो गई।’’

सीधे शब्दों में कहें तो एबिटडा से किसी कंपनी के परिचालन प्रदर्शन का पता चलता है।

इसके अलावा बीएसएनएल और एमटीएनएल को 15,000 करोड़ रुपये की संप्रभु गारंटी दी गई है, जिसके आधार पर उन्होंने बाजार से मौजूदा उच्च लागत वाले ऋण के पुनर्गठन के लिए धन जुटाया है।

दोनों बीमारू दूरसंचार कंपनियों के लिए तैयार की गई व्यापक पुनरुद्धार योजना में वीआरएस के माध्यम से कर्मचारियों की लागत में कमी, 4जी सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम का आवंटन, भूमि और भवन से आय बढ़ाने पर जोर, बीएसएनएल और एमटीएनएल की फाइबर परिसंपत्तियों का आवंटन, संप्रभु गारंटी के जरिए ऋण पुनर्गठन सहित कई उपाए किए गए हैं।

इसके अलावा बीएसएनएल और एमटीएनएल के विलय को सैद्धांतिक मंजूरी भी दी गई है। समीक्षा के मुताबिक कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में भी दूरसंचार विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विभाग ने क्वारंटीन अलर्ट प्रणाली का विकास किया। इसके अलावा कोविड-19 महामारी के संबंध में जागरूकता के लिए 10 क्षेत्रीय भाषाओं में नागरिकों को 300 करोड़ से अधिक एसएमएस भेजे गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?