लाइव न्यूज़ :

बीएसई ने मई में निवेशकों की 354 शिकायतों का निपटान किया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली दो जून प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई ने बुधवार को कहा कि उसने मई में 154 सूचीबद्ध कंपनियों के खिलाफ निवेशकों की 354 शिकायतों का निपटान किया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने कहा कि 15 निलंबित कंपनियों और अन्य सक्रिय कंपनियों के खिलाफ 339 शिकायतें निपटाई है। निपटान की गई शिकायतों में पिछली अवधि की शिकायतें भी शामिल हैं।

बीएसई ने कहा कि उसे महीने में 91 कंपनियों के खिलाफ 135 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 126 बाजार में सक्रिय कंपनियां है जबकि नौ कंपनियां निलंबित हैं।

उसने कहा कि उसे निवेशकों से धन, इक्विटी शेयरों, ऋण प्रतिभूतियों की प्राप्ति न होना और कॉर्पोरेट लाभ प्राप्त न होना जैसी शिकायतें मिली।

बीएसई के अनुसार निवेशकों की सबसे अधिक शिकायतों वाली कंपनियों में इनसेप्टम एंटरप्राइजेज लिमिटेड, जे.के. फार्माकेम लिमिटेड, गुजरात पर्सटॉर्प इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, गुजरात नर्मदा फ्लाईएश कंपनी लिमिटेड, टीम लेबोरेटरीज लिमिटेड, गुजरात मेडिटेक लिमिटेड, ब्लेज़ोन मार्बल्स लिमिटेड, सप्तक केम एंड बिजनेस लिमिटेड, नेगोटियम इंटरनेशनल ट्रेड लिमिटेड, ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?