लाइव न्यूज़ :

बीएसई ने 3,000 अरब डॉलर की संपत्ति बनाने में देश की मदद की: चौहान

By भाषा | Updated: July 9, 2021 16:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई बीएसई के प्रमुख आशीषकुमार चौहान ने शुक्रवार को कहा कि देश के इस शीर्ष शेयर बाजार ने निवेश के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम किया है और 1875 में स्थापित होने के बाद से 3,000 अरब डॉलर की संपत्ति सृजित करने में मदेश की मदद की है।

उन्होंने कहा कि वर्षों से एक्सचेंज निवेशक समुदाय के बीच भरोसा पैदा करने में सक्षम रहा है, जिससे आने वाले समय में भारत को दोहरे अंकों की वार्षिक वृद्धि हासिल करने में मदद मिलेगी।

बीएसई, जिसे पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज कहा जाता था, छह माइक्रोसेकंड की गति के साथ लेन-देन निपटाने वाला दुनिया का सबसे तेज शेयर बाजार है।

चौहान ने शेयर बाजार के 147वें स्थापना दिवस के अवसर पर कहा, ‘‘बीएसई ने अपनी स्थापना के 147 वर्षों में पूरे भारत में निवेश और संपत्ति सृजन के लिए उत्प्रेरक का काम किया है।’’

उन्होंने आगे कहा कि बीएसई के प्रयासों की सफलता 7.2 करोड़ से अधिक निवेशक खातों, 4700 से अधिक सूचीबद्ध कंपनियों और 3,000 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के इक्विटी बाजार पूंजीकरण में देखी जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?