लाइव न्यूज़ :

बीएमडब्ल्यू ने एस 1000 आर मोटरसाइकिल उतारी, कीमत 17.9 लाख रुपये से शुरू

By भाषा | Updated: June 15, 2021 14:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून जर्मनी की लक्जरी वाहन कंपनी बीएमडब्ल्यू ने मंगलवार को भारतीय बाजार में पूर्ण रूप से नया बीएमडब्ल्यू एस 1000 आर मोटरसाइकिल मॉडल पेश किया। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 17.9 लाख रुपये है।

बीएमडब्ल्यू समूह ने बयान में कहा कि दूसरी पीढ़ी की बीएमडब्ल्यू एस 1000 आर को पूर्ण निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में आयात किया जाएगा। इस मॉडल की बुकिंग मंगलवार से ही बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया डीलरशिप पर शुरू हो गई है।

इस मोटरसाइकिल में नया विकसित वॉटर कूल्ड 4-सिलेंडर इन-लाइन इंजन लगा है। यह वाहन शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार 3.2 सेकेंड में पकड़ सकता है। इसकी अधिकतम गति सीमा 250 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

बीएमडब्ल्यू एस 1000 आर तीन संस्करणों स्टैंडर्ड, कीमत 17.9 लाख रुपये, प्रो-कीमत 19.75 लाख रुपये और प्रो एम स्पोर्ट कीमत 22.5 लाख रुपये में उपलब्ध होगा।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा, ‘‘दूसरी पीढ़ी की पूरी तरह नई बीएमडब्ल्यू एस 1000 को एक पावर-पैक्ड रोडस्टर के रूप में डिजाइन किया गया है। इसमें अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?