लाइव न्यूज़ :

बीएमडब्ल्यू ने भारत में आईएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी उतारी, कीमत 1.16 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: December 13, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने सोमवार को भारत में पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘आईएक्स’ उतारी। इसकी शुरुआती कीमत 1.16 करोड़ रूपये रखी गई है और यह उन तीन इलेक्ट्रिक वाहनों में से पहली है जिन्हें कंपनी की अगले छह महीने के भीतर देश में उतारने की योजना है।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने एक एक बयान में कहा कि इसे पूर्ण रूप से तैयार इकाई (सीबीयू) के रूप में आयात किया जाएगा और इसे देश के प्रमुख बड़े शहरों में बीएमडब्ल्यू डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट के जरिये बुक किया जा सकता है।

इस वाहन की आपूर्ति अप्रैल, 2022 से शुरू होगी।

शुरुआती पेशकश में बीएमडब्ल्यू आईएक्स के साथ बीएमडब्ल्यू वॉलबॉक्स चार्जर भी मिलेगा।

कंपनी ने कहा कि वह भारत के 35 शहरों में अपने डीलर नेटवर्क पर सभी टच पॉइंट पर फास्ट चार्जर भी लगाएगी।

बीएमडब्ल्यू ने पिछले महीने घोषणा की थी कि अगले छह महीने में वह भारत में तीन इलेक्ट्रिक वाहन उतारेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट