लाइव न्यूज़ :

बीना रिफाइनरी कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगी, 1,000 बिस्तरों का अस्पताल बनाएगी

By भाषा | Updated: April 22, 2021 16:20 IST

Open in App

भोपाल, 22 अप्रैल बीना रिफाइनरी ने कोविड-19 के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति करने का फैसला किया है। इसके अलावा रिफाइनरी ने मध्य प्रदेश के सागर जिले में अपने संयंत्र स्थल के पास 1,000 बिस्तरों का अस्थायी अस्पताल बनाने का भी फैसला किया है।

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा था कि बीना रिफाइनरी मरीजों के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराने को तैयार है।

राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह सुनिश्चित करने को कि ऑक्सीजन का परिवहन न करना पड़े, रिफाइनरी ने अपने संयंत्र के पास ही 1,000 बिस्तरों का अस्थायी अस्पताल बनाना शुरू कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह को इस अस्पताल और उसकी व्यवस्था की देखरेख के लिए इन्चार्ज बनाया गया है।

बीना रिफाइनरी का परिचालन और स्वामित्व भारत ओमान रिफाइनरीज लि. के पास है जो भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?