लाइव न्यूज़ :

Bihar Road: 3 घंटे में पटना पहुंचे?, 120 किमी प्रति घंटा रफ्तार वाली सड़क बनेगी, एक्सप्रेसवे पर काम जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 22, 2025 17:08 IST

Bihar Road: बिहार में एक्सप्रेसवे की चार परियोजनाओं पर काम शुरू हो रहा है। एक्सप्रेसवे के साथ अन्य योजना पर एक लाख करोड़ की राशि खर्च हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देविजय सिन्हा ने कहा कि गोरखपुर सिलीगुड़ी मार्ग की स्वीकृति केंद्र से मिल गई है।रक्सौल हल्दी हल्दिया मार्ग स्वीकृति अगले माह में मिल जाएगी।बिहार में 662 किलोमीटर की एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रगति पर है।

Bihar Road:बिहार के उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को ऐलान किया कि वर्ष 2027 तक राज्य के किसी भी जिले से पटना आने में मात्र 3 घंटे का समय लगेगा। जो अभी किसी भी जिले से पटना पहुंचने में अब 5 घंटे का समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सड़कों को उसी स्तर से विकसित किया जा रहा है। बिहार में 120 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार वाली सड़क बनेगी, जिससे पटना से ढाई घंटे में पूर्णिया पहुंचा जा सकेगा। विजय सिन्हा ने कहा कि गोरखपुर सिलीगुड़ी मार्ग की स्वीकृति केंद्र से मिल गई है।

इसी तरह रक्सौल हल्दी हल्दिया मार्ग स्वीकृति अगले माह में मिल जाएगी। बिहार में 662 किलोमीटर की एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रगति पर है। बिहार में एक्सप्रेसवे की चार परियोजनाओं पर काम शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में बन रहे एक्सप्रेसवे के साथ अन्य योजना पर एक लाख करोड़ की राशि खर्च हो रहा है।

इन सड़क परियोजनों के पूरा होते ही बिहार के सभी जिलों से पटना तक आने में तीन घंटे का समय लगेगा। विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य में धार्मिक पर्यटन के विकास के लिए पशुपति बैजनाथ कॉरिडोर और नारायणी कॉरिडोर का प्रस्ताव केंद्र को दिया गया है। जल्द ही इस कॉरिडोर को भी मंजूरी मिल जाएगी।

इसके साथ ही कोसी नदी पर दो बड़े पुल का निर्माण होने जा रहा है। गंडक पर एक पुल का निर्माण जल्द किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास के लिए लगी हुई है। इस बार के बजट में बिहार को तीन गुना राशि ज्यादा दिया गया है।  इससे सड़क के क्षेत्र में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव होने जा रहे है।

विजय सिन्हा ने कहा कि सड़कों के विकास से उद्योग पर्यटन के साथ आर्थिक गतिविधियों को तेजी देने वाला है। बिहार में कई हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण शुरू हो रहा है। इससे पूर्वी बिहार से पश्चिम विहार आने जाने में अब आसानी होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में घोषित सड़क मार्ग को जल्द पूरा किया जाएगा।

टॅग्स :एक्सप्रेस वेबिहारनीतीश कुमारनितिन गडकरीपटनाBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?