लाइव न्यूज़ :

गोपालगंज, बेगूसराय, भागलपुर और छपरा में नए एयरपोर्ट?, केंद्र सरकार ने दी बिहार को तोहफा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 26, 2026 16:17 IST

पूर्णिया में सिविल टर्मिनल निर्माण और मुजफ्फरपुर के पताही हवाई पट्टी के पुनरुद्धार का काम भी अंतिम चरण में है। सोनपुर में नए एयरपोर्ट निर्माण को भी मंजूरी मिल चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देगोपालगंज के सबेया, बेगूसराय के उलाओ, भागलपुर और छपरा में नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे।नए एयरपोर्ट्स के शुरू होने के बाद लोगों को हवाई सफर के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। हवाई नेटवर्क पहले से अधिक मजबूत और व्यवस्थित होगा।

पटनाः बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा विस्तार देते हुए केंद्र सरकार ने नए एयरपोर्ट ने निर्माण की मंजूरी दे दी है। ऐसे में नए एयरपोर्ट के निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद राज्य के कई शहर सीधे हवाई नेटवर्क से जुड़ेंगे। जिससे यात्रा आसान होने के साथ-साथ विकास और निवेश को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। दरअसल, बिहार में अब तक राज्य में पटना एयरपोर्ट और दरभंगा एयरपोर्ट ही मुख्य हवाई केंद्र थे, जबकि गया एयरपोर्ट और पूर्णिया एयरपोर्ट पर सीमित सेवाएं उपलब्ध थीं। लेकिन अब गोपालगंज के सबेया, बेगूसराय के उलाओ, भागलपुर और छपरा में नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे।

इन नए एयरपोर्ट्स के शुरू होने के बाद लोगों को हवाई सफर के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। साथ ही, राज्य का हवाई नेटवर्क पहले से अधिक मजबूत और व्यवस्थित होगा। इसके अलावा, पूर्णिया में सिविल टर्मिनल निर्माण और मुजफ्फरपुर के पताही हवाई पट्टी के पुनरुद्धार का काम भी अंतिम चरण में है। वहीं, सोनपुर में नए एयरपोर्ट निर्माण को भी मंजूरी मिल चुकी है।

सरकार का मानना है कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, निवेश और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। खासकर भागलपुर जैसे औद्योगिक शहर और बेगूसराय, गोपालगंज जैसे उभरते क्षेत्रों में विकास की संभावनाएं तेजी से बढ़ेंगी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह पहल बिहार के बुनियादी ढांचे को नई दिशा देगी और आने वाले समय में राज्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

टॅग्स :Airports Authority of Indiaनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?