लाइव न्यूज़ :

फेरो स्क्रैप निगम के मूल्यांकन के लिए बोलियां आमंत्रित

By भाषा | Updated: November 11, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर वित्त मंत्रालय ने फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (एफएसएनएल) की रणनीतिक बिक्री में सरकार की मदद के लिए बृहस्पतिवार को परिसंपत्ति मूल्यांकनकर्ताओं से बोलियां आमंत्रित कीं।

मिनीरत्न श्रेणी की सार्वजनिक इकाई एफएसएनएल एमएसटीसी के 100 फीसदी स्वामित्व वाली अनुषंगी इकाई है। इस्पात मंत्रालय के प्रशासकीय नियंत्रण वाली यह सार्वजनिक इकाई स्टील मिल सेवाएं देती है और फिलहाल देश भर में आठ इस्पात संयंत्रों के जरिये काम कर रही है।

निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने बोलियां आमंत्रित करते हुए कहा, "विभाग को इस कंपनी के मूल्यांकन के लिए भारतीय ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवाला बोर्ड (आईबीबीआई) से पंजीकृत एक प्रतिष्ठित परिसंपत्ति मूल्यांकनकर्ता फर्म की जरूरत है।"

विभाग के मुताबिक एफएसएनएल के रणनीतिक विनिवेश की प्रक्रिया में भी यह फर्म सरकार को सहयोग करेगी। इसके लिए छह दिसंबर तक बोली लगाई जा सकती है।

चालू वित्त वर्ष में अब तक सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों में हिस्सेदारी की बिक्री से सरकार को 9,329.90 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। बीपीसीएल, पवन हंस, बीईएमएल, एससीआई, नीलाचल इस्पात निगम और आरआईएनएल की निजीकरण की प्रक्रिया जारी है।

बजट में विनिवेश से 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम