लाइव न्यूज़ :

पुतिन के साथ वार्ता से पहले बाइडन का यूरोपीय संघ के साथ व्यापार तनाव कम करने पर जोर

By भाषा | Updated: June 15, 2021 13:50 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 15 जून (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन रूस के राष्ट्रपति के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित बैठक से पहले यूरोपीय सहयोगियों के साथ व्यापार तनाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

ब्रिटेन में दुनिया के सात प्रमुख देशों के समूह और ब्रसेल्स में नाटो के सहयोगियों के साथ शिखर सम्मेलन के बाद, बाइडन मंगलवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मिले।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुतिन के साथ जिनेवा में बुधवार की अपनी बैठक से पहले व्यापक यूरोपीय समर्थन की मांग की है। हालांकि, अमेरिका-यूरोपीय संघ के संबंधों में भी कुछ तनाव हैं।

बाइडन यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारियों से ऐसे समय मिलेंगे, जब वह इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अभी तक अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप के 2018 के विदेशी स्टील और एल्युमीनियम के आयात पर कर लगाने के फैसले पर कुछ नहीं किया है।

इसके अलावा दोनों पक्षों के बीच विमान कंपनियों बोइंग और एयरबस को दी जाने वाली सरकारी सब्सिडी को लेकर भी विवाद है।

हालांकि, इस बात की उम्मीद न के बराबर है कि बाइडन मंगलवार को जिनेवा जाने से पहले टैरिफ पर कोई फैसला करेंगे।

रविवार को जी-7 देशों के नेताओं की बैठक के बाद उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें इस मामले के समाधान के लिए और समय चाहिए।

एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक संयुक्त व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद के गठन की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा कृत्रिम मेधा, क्वांटम कंप्यूटिंग, जैव-प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?