लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने अमेरिकी नागरिकों को 2000 डॉलर की ‘प्रोत्साहन राशि’ देने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: January 11, 2021 12:20 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 जनवरी अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी नागरिकों को 2000 डॉलर की ‘प्रोत्साहन राशि’ देने पर जोर दिया है और कहा कि कोरोना वायरस राहत भुगतान के लिए मौजूदा 6,00 डॉलर की राशि पर्याप्त नहीं है, और ऐसे में लोगों को किराया देने या खाना खरीदने में किसी एक को चुनना पड़ रहा है।

बाइडन ने वर्तमान 600 डॉलर की नकद राशि को ‘‘डाउन पेमेंट’’ बताया और उन्होंने पिछले सप्ताह कहा था कि यदि उनकी पार्टी संसद के दोनों सदनों में बहुमत में आई तो 2000 डॉलर की राशि तुरंत जारी की जाएगी।

चूंकि अब डेमोक्रेट्स के पास प्रतिनिधि सभा और सीनेट में बहुमत है, और बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे, ऐसे में उनके द्वारा नए प्रोत्साहन पैकेज पर जोर दिए जाने की पूरी संभावना है।

बाइडन ने रविवार को कहा था, ‘‘जब आपको किराया देने या खाना खाने के बीच चयन करना हो, तो सिर्फ 600 अमेरिकी डॉलर पर्याप्त नहीं हैं। हमें 2,000 अमेरिकी डॉलर की प्रोत्साहन रॉशि की जरूरत है।’’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी 2,000 डॉलर की प्रोत्साहन राशि देने की वकालत की है। इस संबंध में दिसंबर में प्रतिनिधि सभा ने एक विधेयक भी पारित किया था, हालांकि इस कदम को रिपब्लिकन द्वारा रोक दिया गया, जिनके पास ऊपरी सदन में बहुमत था।

दो भारतीय-अमेरिकी सांसदों रो खन्ना और प्रमिला जयपाल ने भी अमेरिकियों के लिए 2,000 डॉलर की प्रोत्साहन राशि की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?