लाइव न्यूज़ :

भेल को भारतीय नौसेना के युद्धपोतों के लिए दो सुपर रैपिड गन माउंट की आपूर्ति का ठेका मिला

By भाषा | Updated: February 11, 2021 18:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भेल ने गुरुवार को कहा कि उसे भारतीय नौसेना के युद्धपोतों के लिए दो सुपर रैपिड गन माउंट (एसआरजीएम) की आपूर्ति का ठेका मिला है।

भेल ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने इन तोपों का स्वदेशीकरण किया है और इनका विनिर्माण हरिद्वार स्थित संयंत्र में किया जा रहा है।

भारतीय नौ सेना ने अपने सभी प्रमुख युद्धपोतों के लिए इन तोपों को मानकीकृत किया है, जिसके चलते इनकी लागत में कमी आई है और आत्मनिर्भरता बढ़ी है। भेल इन तोपों के उन्नत संस्करण पर भी काम कर रही है।

भेल तीन दशकों से अधिक समय से रक्षा और विमानन क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति कर रही है।

कंपनी ने कहा कि रक्षा उपकरणों के उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में योगदान करने के लिए उसने विशेष विनिर्माण सुविधाओं और क्षमताओं को स्थापित किया गया है तथा वह भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान में महत्वपुर्ण भूमिका निभाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख