लाइव न्यूज़ :

भारत एटीएम की 2022 के अंत तक 20 लाख नये सेवा केन्द्र जोड़ने की योजना

By भाषा | Updated: August 10, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवायें उपलब्ध कराने वाली कंपनी भारत एटीएम की योजना अगले साल के अंत तक अपने साथ 20 लाख नये सेवा केन्द्रों को जोड़ने की है। यह कंपनी छोटे दुकानदारों और ग्राहकों को अपनी बैंकिंग ऐप के जरिये बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराती है।

अभी भारत एटीएम के मंच से 14,645 पिनकोड पर 4.5 लाख छोटे दुकानदार जुड़े हैं।

भारत एटीएम ने बयान में कहा कि कंपनी ने 20 लाख खुदरा ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा किया है।

बयान में कहा गया है कि यह ऐप बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराती है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खाता खोलने की सुविधा के साथ जमा, पैसा भेजने और नकदी निकासी की सुविधा मिलती है। इसके तहत कंपनी स्थानीय किराना दुकानदारों से गठजोड़ करती है। इससे ग्राहकों का नजदीकी बैंक शाखा या एटीएम जाने का समय बचता है।

यह ऐप खुदरा ग्राहकों को अपने पास पड़ोस के दुकानदार के पास बैंक खाता खोलने की सुविधा देती है। इसके लिए ग्राहकों को सिर्फ आधार और पैन कार्ड उपलब्ध कराना पड़ता है और केवाईसी को पूरा करना पड़ता है।

बयान में कहा गया है कि अभी तक भारत एटीएम ने 20 लाख से अधिक ग्राहकों को उनके घर के दरवाजे या स्थानीय किराना स्टोर पर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई हैं।

कंपनी के संस्थापक राम श्रीराम ने कहा, ‘‘2022 के अंत तक हम करीब 20 लाख खुदरा स्टोरों को अपने साथ जोड़ने की योजना बना रहे हैं।’’

कंपनी निजी बैंक के प्रापरिएटरी लाइसेंस का इस्तेमाल करती है। उसके देशभर में 3.5 लाख से अधिक नेटवर्क केन्द्र हैं और कार्ड इस्तेमाल के लिये 20 हजार से अधिक वायरलेस एटीएम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?