लाइव न्यूज़ :

अनुबंध पर नौकरी अवसरों के लिए बेंगलुरू, हैदराबाद शीर्ष पर : सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: November 11, 2020 16:20 IST

Open in App

मुंबई, 11 नवंबर कोविड-19 संकट ने कंपनियों और संगठनों को अपने रोजगार प्रदान करने के ढांचे में बदलाव लाने के लिए मजबूर किया है। इसके चलते अनुबंध पर रोजगार देने में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी है और एक हालिया सर्वेक्षण के मुताबिक इस तरह के रोजगार अवसरों के लिए बेंगलुरू एवं हैदराबाद शीर्ष पर हैं।

अनुबंध पर रोजगार के मार्केटप्लेस टेकफाइंडर के सर्वेक्षण के मुताबिक बेंगलुरू और हैदराबाद ने खुद का भारत की सिलिकॉन वैली के तौर पर अपना ताज बरकरार रखा है। उसके मंच पर इन दोनों शहरों ने सबसे ज्यादा अनुबंध पर नौकरी देने की पेशकश की है।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि 29 प्रतिशत अनुबंध पर नौकरियों की पेशकश बेंगलुरू और दावणगेरे से आयीं। इस तरह कर्नाटक इस श्रेणी में शीर्ष पर रहा। वहीं हैदराबाद और वारंगल ने अनुबंध पर नौकरी की कुल पेशकश में 24 प्रतिशत की पेशकश की और इस तरह तेलंगाना इस सूची में दूसरे स्थान पर है।

जबकि मुंबई, पुणे और नागपुर की पेशकश के आधार पर महाराष्ट्र तीसरे, चेन्नई और कोयंबटूर के आधार पर तमिलनाडु चौथे और दिल्ली पांचवे स्थान पर रहा। इन राज्यों ने उसके मंच पर क्रमश: 18, 15 और 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखते हुए अनुबंध पर नौकरी की पेशकश की।

टेकफाइंडर ने जुलाई से सितंबर की अवधि में अनुबंध पर नौकरी देने वाले 42,000 से अधिक ठेकेदारों के बीच सर्वेक्षण किया। इसका मकसद देश में अनुबंध पर आधारित नौकरियों के बाजार में मौजूदा रुख को देखना है।

टेकफाइंडर के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीन मादिरे ने कहा, ‘‘रोजगार बाजार में एक बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। अब लंबी अवधि के या समय आधारित रोजगार के स्थान पर अस्थायी और काम आधारित रोजगार की उपलब्धता बढ़ रही है। यह रुख मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप है। अस्थायी काम और जीवनशैली में बदलाव के बीच दीर्घावधि में यह रुख नियोक्ता और पेशेवर दोनों के लिए फायदेमंद होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?