लाइव न्यूज़ :

बेयर ने गुजरात में ऑक्सीजन संयत्र स्थापित किया

By भाषा | Updated: May 21, 2021 22:15 IST

Open in App

मुंबई 21 मई दवा और कृषि रसायन निर्माता कंपनी बेयर ने शुक्रवार को कहा कि उसने गुजरात के वापी में एक अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किया है। यह संयंत्र 35 घन मीटर प्रति घंटा की क्षमता से ऑक्सीजन का उत्पादन करेगा।

बेयर ने एक बयान में कहा कि संयंत्र को आधिकारिक तौर पर एलजी रोटरी अस्पताल में शुक्रवार को शुरु कर दिया गया। यह एक दिन में 1.18 टन ऑक्सीजन का उत्पादन करेगा। साथ ही प्लांट में दो किलोलीटर की क्षमता वाला ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक होगा।

बेयर वापी के निदेशक नरेंद्र शाह ने कहा, ‘‘यह ऑक्सीजन प्लांट वापी और पड़ोसी शहरों में मरीजों को स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक छोटा सा कदम है। कंपनी कर्मचारियों, हितधारकों और स्थानीय समुदायों को कोरोना महामारी के प्रभावों से लड़ने में समर्थन देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट