लाइव न्यूज़ :

कच्चे, रिफाइंड सोयाबीन तेल, सूरजमुखी तेल पर मूल सीमा शुल्क में कटौती

By भाषा | Updated: August 20, 2021 20:15 IST

Open in App

सरकार ने घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने और कीमतें कम करने के लिए कच्चे सोया तेल और सूरजमुखी तेल पर मूल सीमा शुल्क को घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया। इन तेलों पर मूल सीमा शुल्क को 15 से घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने साथ ही एक अधिसूचना के जरिए रिफाइंड सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल पर भी बुनियादी आयात शुल्क को 45 प्रतिशत से घटाकर 37.5 प्रतिशत कर दिया। यह कटौती 20 अगस्त से प्रभाव में आएगी और 30 सितंबर 2021 तक लागू रहेगी। शुल्क कटौती का उद्देश्य घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देना और घरेलू बाजार में वनस्पति तेल की बढ़ती कीमतों को कम करना है। कच्चे सोया तेल और सूरजमुखी तेल पर बुनियादी सीमा शुल्क के ऊपर, 20 प्रतिशत कृषि अवसंरचना और विकास तथा 10 प्रतिशत सामाजिक कल्याण उपकर लगता है। रिफाइंड सोया तेल और सूर्यमुखी के तेल पर केवल सामाजिक कल्याण उपकर लगते हैं। सरकार ने इससे पहले 29 जून को कच्चे पॉम तेल, रिफाइंड, ब्लीच्ड और डिओडोराइज्ड पॉम तेल, पामोलिन, पॉम स्टीयरिन तथा अन्य पॉम तेलों पर 30 सितंबर तक के लिये आयात शुल्क में कटौती की थी। सोयाबीन डीगम और सूरजमुखी पर ताजा शुल्क कटौती के बाद सभी आयातित तेलों पर प्रभावी आयात शुल्क 30.25 प्रतिशत रह गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGST Rate Hike: जानें कैसे अनाज और खुले आटे पर नहीं देना पड़ेगा जीएसटी, FAQ के जरिए CBIC ने कई शंकाओं का ऐसे दिया जवाब

कारोबारकर छूट का लाभ चाहते हैं निर्यातक

कारोबारकिसी भी आकार के पापड़ पर जीएसटी नहीं लगता: सीबीआईसी

कारोबारसरकार ने 12 लाख टन जीएम सोया खल आयात के लिए मानदंडों में ढील दी

कारोबारसीमा शुल्क आयुक्तालय कानून की व्याख्या करने वाली रिपोर्ट जारी नहीं करें : सीबीआईसी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा