लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ इंडिया ने लद्दाख में खोली पहली शाखा

By भाषा | Updated: October 22, 2021 18:16 IST

Open in App

लेह, 22 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को लेह में अपनी पहली शाखा खोली। इसके साथ बैंक ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में अपने परिचालन का विस्तार किया है।

बैंक के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि बैंक अपनी सेवाओं को देश के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) के प्रवक्ता ने कहा कि यह देश और विदेश में बैंक द्वारा खोली गई 5,086वीं शाखा है और यह लेह के निवासियों को सातों दिन चौबीसों घंटे बैंक सेवाएं प्रदान करने के लिए ई-गैलरी की सुविधा के साथ पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत तथा डिजिटलीकृत है।

बीओआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए के दास ने क्षेत्र महाप्रबंधक ए के जैन, क्षेत्रीय प्रबंधक वासुदेव, शाखा प्रबंधक संगीता और विभिन्न स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और ग्राहकों की उपस्थिति में शाखा का उद्घाटन किया।

दास ने कहा, ‘‘बैंक देश के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों तक अपनी सेवाओं का विस्तार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यहां शाखा खोलना इस लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर