बैंक ऑफ़ इंडिया ने पूंजी डालने के बदले में सरकार को 3000 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किए
By भाषा | Updated: June 11, 2021 23:35 IST2021-06-11T23:35:15+5:302021-06-11T23:35:15+5:30

बैंक ऑफ़ इंडिया ने पूंजी डालने के बदले में सरकार को 3000 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किए
नयी दिल्ली 11 जून सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ़ इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने पूंजी डालने के एवज में सरकार को तीन हजार करोड़ रुपये के तरजीही शेयर आवंटित किए हैं।
बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि उसने 71.23 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से सरकार को 10 रुपये अंकित मूल्य के 42,11,70,854 नए इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। जो करीब तीन हजार करोड़ रुपये के हैं।
बैंक ऑफ इंडिया का शेयर शुक्रवार को बीएसई में 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.45 रुपये पर बंद हुआ।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।