लाइव न्यूज़ :

बैंक बोर्ड ब्यूरो ने इंडियन बेंक के प्रबंध निदेशक पद के लिये एस एल जैन के नाम की सिफारिश की

By भाषा | Updated: May 25, 2021 00:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक पद पर एस एल जैन के नाम की सिफारिश की है।

वर्तमान प्रबंध निदेशक पद्मजा चुंदरू इस महीने सेवानिवृत्त हो रही हैं।

बीबीबी ने एक बयान में कहा कि इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक पद के लिये ब्यूरो ने 24 मई को सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंक के नौ उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिये।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के शीर्ष अधिकारियों के चयन की जिम्मेदारी संभालने वाला बीबीबी ने पद के लिये रिजर्व सूची में सोम शंकर प्रसाद को रखा है।

जैन फिलहाल बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यकारी निदेशक हैं जबकि प्रसाद भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंध निदेशक हैं।

चुने गये उम्मीदवार का नाम अंतिम मंजूरी के लिये प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति के पास जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट