लाइव न्यूज़ :

बंधन बैंक को दूसरी तिमाही में हुआ 3,008 करोड़ रुपये का नुकसान

By भाषा | Updated: October 29, 2021 22:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर निजी क्षेत्र के बंधन बैंक ने शुक्रवार को 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में 3,008.60 करोड़ रुपये के भारी नुकसान की सूचना दी। फंसे कर्ज में बढ़ोतरी के कारण इतना भारी नुकसान हुआ।

पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक को 920 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

बंधन बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जुलाई-सितंबर 2021-22 में बैंक की कुल आय, हालांकि, छह प्रतिशत बढ़कर 2,427 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 2,289.9 करोड़ रुपये थी।

बैंक के ब्याज से हुई आय मामूली रूप से 0.6 प्रतिशत बढ़कर 1,935.40 करोड़ रुपये हो गई, जबकि गैर-ब्याज आय 34 प्रतिशत बढ़कर 491.60 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक के प्रोविजन (करों के अलावा) वित्त वर्ष 22 की दूसरी तिमाही में कई गुना बढ़कर 5,577.9 करोड़ रुपये हो गए, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 379.6 करोड़ रुपये थे।

इसी तरह, शुद्ध एनपीए 0.36 प्रतिशत से बढ़कर 3.04 प्रतिशत हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार