लाइव न्यूज़ :

बजाज आटो के चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 15 प्रतिशत बढ़कर 1,551 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: April 29, 2021 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल बजाज ऑटो ने बृहस्पतिवार को कहा कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 15 प्रतिशत बढ़कर 1,551 करोड़ रुपए रहा। इस दौरान कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री अच्छी रही।

पुणे की इस कंपनी ने वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में 1,354 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

बजाज ऑटो ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि चौथी तिमाही में परिचालन से होने वाली कुल आय 26 प्रतिशत बढ़कर 8,596 करोड़ रुपये हो गयी, जो वित्तवर्ष 2020 की समान अवधि में 6,816 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन अवधि के दौरान, कंपनी ने कुल 11,69,664 दोपहिया और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की, जो पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में 9,91,961 इकाइयों की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक थी।

पूरे 2020-21 वित्तवर्ष में, कंपनी का शुद्ध मुनाफा, वित्तवर्ष 2019-20 के 5,212 करोड़ रुपये की तुलना में सात प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,857 करोड़ रुपये रह गया।

पिछले वित्त वर्ष में परिचालन से कंपनी का कुल राजस्व घटकर 27,741.08 करोड़ रुपये रह गया, जबकि 2019-20 में यह 29,918.65 करोड़ रुपये था।

इस दुपहिया वाहन निर्माता ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने शेयरधारकों के अनुमोदन के अधीन प्रति इक्विटी शेयर पर 140 रुपये (1,400 प्रतिशत) के लाभांश को भी मंजूरी दी है।

इसने कहा कि लाभांश के लिए कुल भुगतान 4,051 करोड़ रुपये का होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?