लाइव न्यूज़ :

बजाज ऑटो का दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़कर 1,556 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: January 21, 2021 18:16 IST

Open in App

मुंबई, 21 जनवरी बजाज ऑटो का दिसंबर, 2020 में समाप्त तिमाही का शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़कर 1,556 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 17 प्रतिशत बढ़कर 8,910 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,640 करोड़ रुपये रही थी।

दिसंबर, 2020 की तिमाही में कंपनी की कुल वाहन बिक्री नौ प्र्रतिशत बढ़कर 13,06,810 इकाई रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 12,02,486 इकाई रही थी।

घरेलू बाजार में कंपनी की दोपहिया बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 5,85,469 इकाई पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,42,978 इकाई रही थी। वहीं कंपनी की वाणिज्यिक वाहन बिक्री 65 प्रतिशत घटकर 96,736 इकाई से 34,230 इकाई रह गई।

कंपनी की घरेलू बाजार में कुल बिक्री तीन प्रतिशत घटकर 6,19,699 इकाई रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 6,39,714 इकाई रही थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का निर्यात बढ़कर 6,87,000 इकाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का निर्यात का सबसे ऊंचा स्तर है। कंपनी ने कहा कि दिसंबर, 2020 की तिमाही में घरेलू मोटरसाइकिल बाजार में उसकी हिस्सेदारी 18.6 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?