लाइव न्यूज़ :

बजाज ऑटो को सितंबर तिमाही में इलेक्ट्रिक स्कूटर 'चेतक' बाजार में उतारने की उम्मीद

By भाषा | Updated: June 30, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून बजाज ऑटो को उम्मीद है कि वह मौजूदा वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर 'चेतक' बाजार में भेजना शुरू कर देगी। कंपनी की 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट में यह कहा गया। कंपनी ने इस साल अप्रैल में चेतक की बुकिंग रोक दी थी।

गौरतलब है कि बजाज ऑटो ने अपने पुराने लोकप्रिय स्कूटर ब्रांड चेतक को इलेक्ट्रिक अवतार में दोबारा पेश किया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो मॉडल - चेतक प्रीमियम और चेतक अर्बन में उपलब्ध है।

बजाज ऑटो के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज ने शेयरधारकों से अपने आखिरी संबोधन में कहा, "2020 की शुरुआत में जब चेतक के लिए पहली बार बुकिंग शुरू की गयी, कोविड-19 से जुड़ी आपूर्ति श्रृंखला की बाधाओं की वजह से इसे रोकना पड़ा। इसके बाद आपकी कंपनी ने 13 अप्रैल, 2021 को ऑनलाइन बुकिंग दोबारा चालू की, लेकिन बहुत ज्यादा प्रतिक्रिया मिलने की वजह से इसे 48 घंटों के बाद ही रोकना पड़ा।"

कंपनी ने इस रिपोर्ट में कहा कि उसे "वित्तीय वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में इस लोकप्रिय मॉडल की डिलीवरी शुरू करने की उम्मीद है।"

कंपनी ने कहा कि चेतक में 'आईपी67' रेटेड हाइ-टेक लिथियम आयन बैट्री लगी है जिसे मानक पांच एएमपी के इलेक्ट्रिकल आउटलेट पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है। एक बार बैट्री को पूरी तरह चार्ज करने के बाद स्कूटर 'इको मोड' में 95 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है।

पुणे के चाकन स्थित प्रतिष्ठान में नये चेतक का उत्पादन किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?