लाइव न्यूज़ :

बादल बागरी ने भारती एयरटेल के सीएफओ पद से इस्तीफा दिया, सौमेन रे संभालेंगे जिम्मेदारी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 22:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने शुक्रवार को कहा कि बादल बागरी ने कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) पद से इस्तीफा दे दिया है और सोमेन रे 21 दिसंबर, 2021 से यह पद संभालेंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि रे को नए सीएफओ के रूप में नियुक्त किया गया है, जो भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल को रिपोर्ट करेंगे।

बयान में कहा गया है कि रे बादल बागरी से पदभार ग्रहण करेंगे, जिन्होंने एयरटेल के बाहर अन्य अवसरों का लाभ उठाने का फैसला किया है।

रे एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं जिन्हें वित्तीय नियोजन, प्रबंधन लेखांकन, फैक्ट्री वाणिज्य, ट्रेजरी और कॉर्पोरेट खातों में 23 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वह बजाज ऑटो लिमिटेड से एयरटेल में आएंगे, जहां वे वर्तमान में मुख्य वित्तीय अधिकारी हैं।

नए सीएफओ के रूप में रे की नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए, विट्टल ने कहा, ‘‘हम एयरटेल नेतृत्व टीम के सदस्य के रूप में सौमेन को लेकर खुश हैं ... मुझे विश्वास है कि उनका अनुभव एयरटेल की रोमांचक विकास यात्रा में लाभ पहुंचाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?