लाइव न्यूज़ :

Axis, ICICI को मार्केट में मिली अच्छी बढ़त, लेकिन RBI की कार्रवाई के बाद कोटक का खस्ताहाल

By आकाश चौरसिया | Updated: April 25, 2024 12:49 IST

RBI के लगाए कोटक पर बैन में मोबाइल बैंकिंग चैनल भी शामिल हैं। इसके अलावा आरबीआई ने कोटक को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से भी प्रतिबंधित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद कोटक के शेयर मार्केट में लुढ़क गए।

Open in App
ठळक मुद्देआरबीआई की कार्रवाई के बाद कोटक के शेयर मार्केट में लुढ़केबैंकिंग सेक्टर में मौजूद बड़े प्लेयर के शेयरों में उछाल आईअब कोटक को लेकर मार्केट में सभी निवेशक नजर बनाए हुए

नई दिल्ली: आरबीआई की कार्रवाई के बाद कोटक के शेयर मार्केट में लुढ़क गए हैं, जबकि बैंकिंग सेक्टर में मौजूद बड़े प्लेयर आज के बाजार में बढ़त हासिल किए हुए हैं। इनमें आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। हालांकि, सेंट्रल बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक में नए ग्राहकों को लेकर जोड़ने पर बैन लगा दिया था, फिर वो चाहे वर्चुअल हो या ऑनलाइन चैनल के जरिए आएं। सभी नए ग्राहकों को बैंकिंग प्रक्रिया से जुड़ने पर भी प्रतिबंध लगा रखा है। 

RBI के लगाए कोटक पर बैन में मोबाइल बैंकिंग चैनल भी शामिल हैं। इसके अलावा आरबीआई ने कोटक को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से भी प्रतिबंधित कर दिया है।

हालांकि, इस कार्रवाई के बाद भी मार्केट में बैंकिंग सिस्टम के हालात पॉजिटिव बनी हुई है। लेकिन, कोटक बैंक की हालत थोड़ी टाइट नजर आ रही है। कोटक बैंक के शेयरों की गुरुवार के दिन की शुरुआत शेयर कीमतों में 10.00 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ हुई। 

आईसीआईसीआई बैंक मार्केट में सबसे बड़ा कर्जदाता है, लेकिन आज इसके शेयर बढ़िया कर रहे हैं और आज करीब 1.34 प्रतिशत की बढ़त हुई। एचडीएफसी बैंक भी अपने अच्छे स्तर पर है, क्योंकि बैंक को 0.21 प्रतिशत का मुनाफा हुआ।

दूसरे बैंकों की बात कर लें तो इसमें इंडसलैंड बैंक शामिल है, जिसे 0.94 फीसद की बढ़त मिली। सार्वजनिक सेक्टर के बैंक एसबीआई भी 1.23 फीसद के साथ अच्छा कर रहा है। एक्सिस बैंक भी निजी बैंक में शामिल है और इसके शेयरों में करीब 3.69 फीसद की बढ़त हासिल हुई। 

कोटक की इन प्रक्रिया को किया बैन-आरबीआई द्वारा बैंक को नियमों का अनुपालन न करने के बाद कोटक बैंक इस संकट में फंस गया। आरबीआई के अनुसार, ये कार्रवाइयां वर्ष 2022 और 2023 के लिए रिजर्व बैंक की बैंक की आईटी जांच में उठाई गई महत्वपूर्ण चिंताओं के आधार पर सामने आईं। यहां, उसने पाया कि बैंक इन चिंताओं को व्यापक और समय पर ढंग से संबोधित करने में विफल रहा है।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)Kotak Bankऐक्सिस बैंकAxis Bank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?