लाइव न्यूज़ :

एक्सिस बैंक ने अपने तीन प्रवर्तकों का दोबारा वर्गीकरण करने की मंजूरी मांगी

By भाषा | Updated: May 22, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई एक्सिस बैंक ने शनिवार को कहा कि उसके तीन प्रवर्तकों - यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी और न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी को जरूरी नियामकीय मंजूरी के बाद सार्वजनिक शेयरधारकों के तौर पर दोबारा वर्गीकृत किया जाएगा।

बैंक ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि उसने स्पेसीफाइड अंडरटेकिंग ऑफ दि यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एसयूयीटीआई) के प्रशासक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, नेशनल एश्योरेंस कंपनी, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी और ओरियेंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को प्रवर्तकों के रूप में चिह्नित किया है।

एक्सिस बैंक ने बताया कि तीन प्रवर्तक इकाइयों - यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी और न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी ने उनका दोबारा वर्गीकरण कर उन्हें 'प्रवर्तकों' की जगह 'सार्वजनिक शेयरधारक' के रूप में वर्गीकृत करने का अनुरोध किया है।

बैंक के अनुसार तीनों कंपनियों की एक्सिस बैंक में क्रमश: 0.03, 0.02 और 0.69 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट