लाइव न्यूज़ :

बज़ट 2018 के बाद मोदी सरकार कर सकती है एयर इंडिया का निजीकरण, तैयार कर रही है योजना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 16, 2018 12:49 IST

केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि सरकार इस साल के अंत तक सरकारी एयरलाइंस का विनिवेश करना चाहती है।

Open in App

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत सरकार एयर इंडिया को चार टुकड़ों में बांटकर उसे बेच सकती है। हाल ही में नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने एयर इंडिया में पूर्व-मंजूरी के आधार पर  49 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की मंजूरी दी।  द मिंट की खबर के अनुसार सरकार कर्ज में डूबी सरकारी एयरलाइंस के चारों हिस्सों में कम से कम 51 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। 

सरकारी विमानन कंपनी की दो मुख्य इकाइयां एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को एक कंपनी के तौर पर संयोजित करके विनिवेशित किया जाएगा। नागरिक विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि सरकार इस साल के अंत तक सरकारी एयरलाइंस का विनिवेश करना चाहती है। सिन्हा के अनुसार विमानन कंपनी इंजीनियरिंग और ग्राउंड हैंडलिंग विभाग का अलग से विनिवेश किया जाएगा।

जयंत सिन्हा ने ब्लूमबर्ग से कहा कि एविएशन सेक्टर बहुत तेजी से बढ़ता सेक्टर है और इसमें बहुत से अवसर हैं। जयंत सिन्हा ने एक अन्य मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो सरकार एयर इंडिया के विनिवेश से इस पर चढ़े कर्ज उतारने की कोशिश करेगी। जयंत सिन्हा ने भरोसा जताया कि विनिवेस के बाद एयर इंडिया पहले से बड़ी और बेहतर एयरलाइंस होगी। 

मार्च 2017 तक एयर इंडिया पर करीब 48,877 करोड़ का कर्ज था। इसमें से 17,360 करोड़ रुपये एयरक्राफ्ट लोन और 31,517 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल लोन के रूप में कर्ज है। सरकार पहले ही एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया पर विचार करने के लिए अध्ययन शुरू कर दिया है।  मिंट की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोदी सरकार केंद्रीय बज़ट 2018 पेश करने के बाद इस दिशा में कार्यवाही शुरू करेगी। इंडिगो और एयर इंडिया पहले ही एयर इंडिया को खरीदने में रुचि जाहिर कर चुके हैं।  तुर्की की सेलेबी एविएशन होल्डिंग, बर्ड ग्रुप, मेंजिज एविएशन और लीववेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भी एयर इंडिया में रुचि जाहिर कर चुकी हैं।

टॅग्स :एयर इंडियाएफडीआईनरेंद्र मोदीबीजेपीजयंत सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील