लाइव न्यूज़ :

एक अक्टूबर, 2027 से सभी इलेक्ट्रिक कारों, बसों और ट्रकों में ध्वनि वाहन चेतावनी प्रणाली जरूरी, पैदल यात्रियों, दृष्टिबाधित लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2025 21:50 IST

अधिसूचना में कहा गया है, "नए मॉडलों के मामले में एक अक्टूबर, 2026 एवं उसके बाद और मौजूदा मॉडलों के मामले में एक अक्टूबर 2027 को, श्रेणी एम और एम के इलेक्ट्रिक वाहनों में समय-समय पर संशोधित एआईएस-173 में निर्दिष्ट श्रव्यता संबंधी शर्तों को पूरा करने वाले अवास लगाए जाएंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देहाइब्रिड वाहनों में अवास ध्वनि प्रणाली के इस्तेमाल को अनिवार्य कर दिया है।मालवाहक वाहनों के सभी नए मॉडलों में अवास प्रणाली अनिवार्य रूप से मौजूद होनी चाहिए।

नई दिल्लीः सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक अक्टूबर, 2027 से सभी इलेक्ट्रिक कारों, बसों और ट्रकों में 'ध्वनिक वाहन चेतावनी प्रणाली' (अवास) को अनिवार्य करने का प्रस्ताव रखा है। 'अवास' प्रणाली एक ऐसी सुरक्षा तकनीक है जिसे खासकर इलेक्ट्रिक एवं हाइब्रिड वाहनों के लिए बनाया गया है।

दरअसल ये वाहन कम गति पर लगभग बिना आवाज के चलते हैं, जिससे पैदल यात्रियों, खासकर दृष्टिबाधित लोगों को उनके आने का पता नहीं चल पाता है। ऐसे में जोखिम को कम करने के लिए इन वाहनों में लगी अवास प्रणाली के स्पीकर कृत्रिम ध्वनि पैदा करते हैं, जिसकी तीव्रता और स्वर वाहन की गति और दिशा के हिसाब से बदलते रहते हैं।

इससे सड़क पर चल रहे लोग वाहन की मौजूदगी और उसकी गति का अंदाजा लगा पाते हैं। मंत्रालय ने इस संबंध में जारी मसौदा अधिसूचना में कहा है कि अक्टूबर 2026 के बाद विनिर्मित इलेक्ट्रिक यात्री एवं मालवाहक वाहनों के सभी नए मॉडलों में अवास प्रणाली अनिवार्य रूप से मौजूद होनी चाहिए।

अधिसूचना में कहा गया है, "नए मॉडलों के मामले में एक अक्टूबर, 2026 एवं उसके बाद और मौजूदा मॉडलों के मामले में एक अक्टूबर 2027 को, श्रेणी एम और एम के इलेक्ट्रिक वाहनों में समय-समय पर संशोधित एआईएस-173 में निर्दिष्ट श्रव्यता संबंधी शर्तों को पूरा करने वाले अवास लगाए जाएंगे।"

श्रेणी एम के इलेक्ट्रिक वाहनों में यात्री परिवहन के लिए बनाई गई इलेक्ट्रिक कारें और बसें आती हैं जबकि श्रेणी एन के तहत इलेक्ट्रिक ट्रक और मालवाहक वाहन शामिल हैं। अमेरिका, जापान और यूरोपीय संघ के कुछ देशों ने पहले ही हाइब्रिड वाहनों में अवास ध्वनि प्रणाली के इस्तेमाल को अनिवार्य कर दिया है।

टॅग्स :NHAInitin gadkari
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

कारोबारसड़क रफ्तार और तेज, 3.09 लाख करोड़ और मतदाता पहचान पत्रों के लिए मिले 250 करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो