लाइव न्यूज़ :

ऑटो निर्माताओं को छह महीने में जैव ईंधन वाहनों की पेशकश अनिवार्य रूप से करनी होगी: गडकरी

By भाषा | Updated: August 31, 2021 18:17 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि भारत अगले छह महीनों में ऑटो निर्माताओं के लिए 100 प्रतिशत जैव ईंधन पर चलने वाले वाहनों की पेशकश को अनिवार्य कर देगा। उन्होंने कहा कि इस तरह का कदम उन उपभोक्ताओं के लिए किफायती होगा, जो पेट्रोल की ऊंची कीमतों से परेशान हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि एक लीटर बायोएथेनॉल की कीमत 65 रुपये है, जबकि पेट्रोल के लिए 110 रुपये का भुगतान किया जाता है। इसके अलावा वैकल्पिक ईंधन कम प्रदूषण करता है और विदेशी मुद्रा भी बचाता है। गडकरी ने घरेलू ब्रोकरेज एलारा कैपिटल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम लोचदार इंजन मानदंडों के साथ वाहन तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने एक निर्णय लिया है, हम इसे अनिवार्य बना देंगे, जिसके तहत एक लोचदार-इंजन होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘छह महीने के भीतर, हम लोचदार इंजन (अनिवार्य) बनाने के लिए आदेश देंगे।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को पहले ही पेट्रोल और डीजल विक्रय केंद्र पर जैव-ईंधन की बिक्री का आदेश दिया जा चुका है। मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं के पास पेट्रोल और जैवएथेनॉल के बीच चुनाव विकल्प होगा। चावल, मक्का और चीनी जैसी फसलों के अधिशेष उत्पादन से जैवएथेनॉल बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कई फसलों में किसानों को दिया जाने वाला न्यूनतम समर्थन मूल्य फसल के वाणिज्यिक मूल्य या अंतरराष्ट्रीय कीमतों से अधिक है। इसलिए फसल का दूसरा उपयोग जरूरी हो जाता है। गडकरी ने कहा कि देश में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का विनिर्माण भी तेजी से चल रहा है और अनुमान है कि एक साल में सड़कों पर ऐसे वाहनों की बाढ़ आ जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारतAjit Pawar Funeral: अमित शाह, नितिन गडकरी और राज ठाकरे बारामती पहुंचे, उमड़े लोग, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा