लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीओ से कहा, आर्थिक जबरदस्ती के लिए चीनी को मिले सजा

By भाषा | Updated: June 9, 2021 13:24 IST

Open in App

कैनबरा, नौ जून (एपी) ब्रिटेन में जी-7 देशों की बैठक से पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार को कहा कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को चीन को ‘‘बुरे बर्ताव’’ के लिए दंडित करना चाहिए।

मॉरिसन को उम्मीद है कि चीन के साथ व्यापार विवाद में जी-7 देशों के नेताओं से उन्हें समर्थन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया विश्व व्यापार संगठन की भूमिका को मजबूत करने और जरूरी होने पर अपनी नियम पुस्तिका को आधुनिक बनाने के लिए दूसरे देशों के साथ मिलकर काम करेगा।

ऑस्ट्रेलिया ने दिसंबर में कहा था कि वह डब्ल्यूटीओ से जौ को लेकर चीन के साथ अपने विवाद में हस्तक्षेप करने के लिए कहेगा और उम्मीद जताई थी कि दूसरे देश भी इस मामले में उसका साथ देंगे।

चीन ने मई 2020 में जौ की फसल पर 80 प्रतिशत से अधिक टैरिफ लगाकर ऑस्ट्रेलियाई जौ के आयात को प्रभावी ढंग से खत्म कर दिया था। उसका आरोप है कि ऑस्ट्रेलिया जौ उत्पादन को सब्सिडी देकर और उत्पादन लागत से कम कीमत पर चीन को बेचकर डब्ल्यूटीओ नियमों का उल्लंघन कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?