लाइव न्यूज़ :

सौ भारतीय मिशनों, दूतावासों में ‘आत्मनिर्भर भारत’ कॉर्नर आदिवासी उत्पादों को बढ़ावा देगा

By भाषा | Updated: August 5, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त आदिवासी उत्पादों का विपणन और प्रचार करने वाली केंद्र सरकार की एक एजेंसी जीआई टैग वाले आदिवासी कला और शिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 100 भारतीय मिशनों और दूतावासों में ‘आत्मनिर्भर भारत’ कॉर्नर (कोना) की स्थापना करेगी।

भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड) आदिवासी उत्पादों की पहली खेप को ‘आत्मनिर्भर भारत’ कॉर्नर के लिए भेजने की प्रक्रिया में है।

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जिन मिशनों और दूतावासों से संपर्क किया गया, उनमें से 42 ने वापस अपनी प्रतिक्रिया दी है। इनमें जमैका, आयरलैंड, तुर्की, कीनिया, मंगोलिया, इजराइल, फिनलैंड, फ्रांस और कनाडा शामिल हैं।

इसमें कहा गया है कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ कॉर्नर ‘‘प्राकृतिक और जैविक उत्पादों के अलावा भौगोलिक संकेतक (जीआई-टैग) वाले आदिवासी कला और शिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष स्थान’’ होगा।

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के तहत, न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में योग, समग्र स्वास्थ्य, आयुर्वेद और ‘वेलनेस’ को प्रदर्शित करने के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया था।

राष्ट्रीय नोडल एजेंसी के रूप में ट्रायफेड उन स्वदेशी उत्पादों को बाजार में लाने और बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही है, जिनका उत्पादन देश भर के आदिवासी समूह सदियों से कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट