लाइव न्यूज़ :

आशीष कुमार माइति बने मथुरा रिफाइनरी के नए कार्यकारी निदेशक

By भाषा | Updated: February 8, 2021 19:35 IST

Open in App

मथुरा, आठ फरवरी आशीष कुमार माइति ने सोमवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक और रिफाइनरी प्रमुख का पदभार संभाल लिया।

उन्होंने अरविन्द कुमार का स्थान लिया है जिन्हें रिफाइनरी मुख्यालय में कार्यकारी निदेशक (परियोजना) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

इससे पहले, माइति नयी दिल्ली स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के कॉरपोरेट ऑफिस में मुख्य महाप्रबंधक (अंतरराष्ट्रीय व्यापार) के पद पर कार्यरत थे।

रिफाइनरी की प्रवक्ता रेणु पाठक ने बताया, कोलकाता विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक कर माइति ने 1989 में आईओसी की बरौनी रिफाइनरी से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने हल्दिया, पानीपत रिफाइनरी के साथ ही कॉरपोरेट ऑफिस में अपनी सेवाएं देने के पश्चात मथुरा रिफाइनरी के प्रमुख का कार्यभार संभाला है।

इस मौके पर उन्होंने सभी विभागों के प्रमुखों से अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई