लाइव न्यूज़ :

गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने के मामले में गिरफ्तारी

By भाषा | Updated: December 8, 2020 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) गुरूग्राम क्षेत्रीय इकाई ने अवैध तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेकर एकीकृत जीएसटी धोखाधड़ी के आरोप में नयी दिल्ली निवासी राजेश कसेरा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि डीजीजीआई के अनुसार कसेरा ने बिना कोई सामान खरीदे फर्जी बिल के जरिये आईटीसी का लाभ लिया और अधिक मूल्य का निर्यात दिखाकर उसे एकीकृत माल एवं सेवा कर (आईजीएसटी) माध्यम से भुनाया।

बयान में कहा गया है, ‘‘मामले में अब तक हुई जांच से यह साफ है कि राजेश कसेरा ने मेसर्स एस.के ट्रेडर्स और मेसर्स आर के एंटरप्राइजेज के नाम से क्रमश: नयी दिल्ली और फरीदाबाद (हरियाणा) में दो कंपनियां बनायी और उसका संचालन किया। उसने दिखाने के लिये एस के ट्रेडर्स में सुशील कुमार गोयल नाम के व्यक्ति को निदेशक बनाया। ’’

इसमें कहा गया है कि उसने एस के ट्रेडर्स के माध्यम से फर्जी बिल के जरिये 3.47 करोड़ रुपये के आईटीसी का लाभ उठाया। वहीं आर के इंटरप्राइजेज के जरिये धोखाधड़ी कर बिनी किसी खरीदारी के फर्जी बिलों के माध्यम से 5.25 करोड़ रुपये के आईटीसी का लाभ उठाया।

बयान के अनुसार, ‘‘दिल्ली और आसपास के इलाकों में विभिन्न दस्तावेजों और बयान के आधार पर किये गये जांच से यह पता चला कि वास्तविक रूप से कसेरा ही मेसर्स एस के ट्रेडर्स को नियंत्रित कर रहा था और मेसर्स आर के एंटरप्राइजेज का प्रमुख था। ये दोनों इकाइयां गलत तरीके से कुल 8.72 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने में शामिल थी।’’

जांच के आधार पर कसेरा को सात दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे दिल्ली में मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?