लाइव न्यूज़ :

अप्रैल में 30.63 अरब डॉलर का निर्यात, व्यापार घाटा 15.1 अरब डॉलर

By भाषा | Updated: May 14, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत का निर्यात अप्रैल में करीब तीन गुना बढ़कर 30.63 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने लाकडाउन से प्रभावित कारोबार में 10.36 अरब डॉलर ही रह गया था।

आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2020 में आयात भी बढ़कर 45.72 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल के समान महीने में 17.12 अरब डॉलर था।

इस तरह भारत का व्यापार घाटा बढ़कर इस वर्ष अप्रैल में 15.10 अरब डॉलर हो गया, जो अप्रैल 2020 में 6.76 अरब डॉलर था।

कोविड-19 महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के चलते पिछले साल अप्रैल में निर्यात रिकॉर्ड 60.28 प्रतिशत घट गया था।

इस साल मार्च में निर्यात 60.29 प्रतिशत बढ़कर 34.45 अरब डॉलर था।

कम आधार प्रभाव के कारण अप्रैल 2021 के दौरान निर्यात में 195.72 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

इस दौरान कच्चे तेल का आयात 10.8 अरब डॉलर का रहा, जो पिछले साल के इसी महीने में 4.66 अरब डॉलर था।

अप्रैल में रत्न और आभूषण, जूट, कालीन, हस्तशिल्प, चमड़ा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, काजू, इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पाद, समुद्री उत्पाद और रसायन के निर्यात में सकारात्मक वृद्धि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक