लाइव न्यूज़ :

Apple: 18 अप्रैल को मुंबई और 20 अप्रैल को दिल्ली में दो स्टोर खुलेंगे, 2022-23 में एप्पल का निर्यात पांच अरब अमेरिकी डॉलर को पार करने का अनुमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2023 18:12 IST

Apple: एप्पल अपना पहला स्टोर 18 अप्रैल को मुंबई में खोलेगी। इसके बाद 20 अप्रैल को दिल्ली में दूसरा आधिकारिक स्टोर शुरू किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देएप्पल भारत में 25 साल पूरे होने का जश्न मना रही है।भारत में बेहद सुंदर संस्कृति और एक अविश्वसनीय ऊर्जा है।भारत से वित्त वर्ष 2022-23 में एप्पल का निर्यात पांच अरब अमेरिकी डॉलर को पार करने का अनुमान है।

नई दिल्लीः एप्पल ने सोमवार को कहा कि देश में उसके पहले दो स्टोर इस सप्ताह खुलेंगे, जो उसकी विस्तार योजना का प्रमुख हिस्सा है। एप्पल के दो स्टोर मुंबई और दिल्ली में खुल रहे हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा, ''एप्पल भारत में 25 साल पूरे होने का जश्न मना रही है और इस सप्ताह कंपनी देश में अपने पहले एप्पल स्टोर के उद्घाटन के साथ एक बड़े विस्तार की ओर बढ़ने जा रही है।''

एप्पल अपना पहला स्टोर 18 अप्रैल को मुंबई में खोलेगी। इसके बाद 20 अप्रैल को दिल्ली में दूसरा आधिकारिक स्टोर शुरू किया जाएगा। एप्पल ने कहा कि दोनों स्टोर को स्थानीय प्रभाव के अनुसार तैयार किया गया है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कहा, ''भारत में बेहद सुंदर संस्कृति और एक अविश्वसनीय ऊर्जा है।

हम इसके विस्तृत इतिहास, अपने ग्राहकों का समर्थन करने, स्थानीय समुदायों में निवेश करने और मानवता की सेवा करने वाले नवाचारों के साथ बेहतर भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं।'' भारत से वित्त वर्ष 2022-23 में एप्पल का निर्यात पांच अरब अमेरिकी डॉलर को पार करने का अनुमान है। यह आंकड़ा भारत में बने फोन के कुल निर्यात का आधा है।

टॅग्स :एप्पलदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?