लाइव न्यूज़ :

अपोलो टायर्स की अगले साल के आरंभ में ‘व्रेडेस्टीन’ को पेश करने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: November 26, 2020 16:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर अपोलो टायर्स अपने यूरोपीय टायर ब्रांड ‘व्रेडेस्टीन’ को अगले साल की शुरुआत से भारत में पेश करने की योजना बना रही है।

कंपनी के उप-प्रमुख एवं प्रबंधनिदेशक नीरज कंवर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी ‘रीप्लेसमेंट’ के बाजार में प्रीमियम कारों को अपनी सेवायें देने की ओर ध्यान दे रही है। वह विश्लेषकों के साथ एक कांफ्रेंस काल कर रहे थे।

प्रमुख घरेलू टायर कंपनी ने वर्ष 2009 में नीदरलैंड स्थित ‘व्रेडेस्टीन बन्डेन बीवी’ (वीबीबीवी) का रूस की दिवालिया हो चुकी सबसे बड़ी टायर निर्माता कंपनी एम्टेल से अधिग्रहण किया था।

व्रेडेस्टीन टायर वर्तमान में यूरोप, अमेरिका, मध्य पूर्व, अफ्रीका और कुछ आसियान देशों में बेचे जाते हैं।

अपोलो टायर्स ने वर्ष 2013 में भारतीय बाजार में प्रायोगिक परियोजना के तौर पर ‘व्रेडेस्टीन’ के टायर को पेश किया था। हालांकि, उस समय की प्रतिक्रिया को देखने के बाद कंपनी ने पेशकश की योजनाओं को स्थगित कर दिया था।

महंगे कारों की बिक्री में वृद्धि और आयातित टायर पर प्रतिबंध के बीच, यह कंपनी अब देश में इस टायर का निर्माण करना चाहती है। उसने इसके लिए मशीने मंगा ली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?