लाइव न्यूज़ :

एपीडा मोटे अनाज का निर्यात प्रोत्साहित करने के लिए बना रहा रणनीति

By भाषा | Updated: December 3, 2020 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर वाणिज्य मंत्रालय की इकाई एपीडा, बाजरा, मोटे अनाज और इससे बने उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय मोटे अनाज शोध संस्थान (आईआईएमआर) और अन्य अंशधारकों के साथ मिलकर एक रणनीति तैयार कर रहा है। बृहस्पतिवार को जारी एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

वाणिज्य मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, ‘‘"एपीडा (कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) पांच वर्षो (2021-2026) की अवधि के लिए बाजरा और मोटे अनाजों के उत्पादों के निर्यात को बढ़ाने का एक कार्य योजना तैयार कर रहा है ताकि सभी संबंधित अंशधारकों को समयबद्ध ढंग से लक्ष्य हासिल करने के लिए जरूरी समय मिले।"

इस प्रक्रिया में शामिल अन्य अंशधारकों में राष्ट्रीय पोषण संस्थान और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) शामिल हैं।

बाजरा आमतौर पर छोटे बीज वाली अनाज होती हैं जिन्हें उच्च पोषक तत्वों की उपस्थिति के लिए जाना जाता है।

एक अलग बयान में, मंत्रालय ने कहा कि एपीडा और नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) ने कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?