लाइव न्यूज़ :

अनुपम रसायन ने 760 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिये सेबी को दस्तावेज सौंपे

By भाषा | Updated: December 24, 2020 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर विशेष प्रकार के रसायन बनाने वाली कंपनी अनुपम रसायन ने 760 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने के लिये प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार में लाने के वास्ते पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज जमा कराये हैं।

कंपनी ने कहा है कि आईपीओ से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग मुख्यतौर पर कर्ज का भुगतान करने में किया जायेगा। कंपनी ने आईपीओ के विवरण पत्र में यह कहा है।

सूरत स्थित इस कंपनी ने आईपीओ का एक हिस्सा अपने कर्मचारियों के लिये आरक्षित करने का फैसला किया है। वह पात्र स्टाफ के लिये छूट देने पर भी विचार कर सकती है।

अनुपम रसायन ने 1984 में परिचालन शुरू किया था। शुरुआत में कंपनी ने परंपरागत उत्पादों का ही उत्पादन किया लेकिन अब वह विशेष श्रेणी में आने वाले रसायन उत्पादों को भी बनाती है। इसके लिये वह आधुनिक तकनीक अपनाती है।

कंपनी की गुजरात में छह बहुउद्देश्यीय विनिर्माण इकाइयां हैं जिनकी कुल स्थापित क्षमता 23,396 टन के करीब है। इस क्षमता में से 6,726 टन क्षमता इसी साल मार्च में इसमें जोड़ी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम